फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घर में अकेली सो रही महिला के साथ छेड़खानी की गई। महिला के शोर-शराबा मचाने और विरोध करने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना असमोली के एक गांव में मंगलवार को हुई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति मंगलवार को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक आ गया और उसने आपत्तिजनक बातें कीं और हरकतें करने लगा। जब शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गया है। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें