फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शॉपिंग मॉल में तलाशी के नाम पर दो युवतियों से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मॉल में शाॅपिंग करने गई अधिवक्ता की बेटी और उसकी सहेली ने कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर तलाशी के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर अधिवक्ता ने साथियों के साथ मॉल पर पहुंचकर हंगामा किया और डायल 112 पुलिस बुला ली। मामला कोतवाली में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता की बेटी आठ दिसंबर को अपनी सहेली के साथ नगर के एक मॉल में खरीदारी करने के लिए गई थी। दोनों युवतियों ने कोई सामान नहीं खरीदा और मॉल से बाहर जाने लगीं। आरोप है कि चोरी के शक में मॉल के पुरुष कर्मचारियों ने दोनों युवतियों की तलाशी ली और छेड़खानी की।
मामले की जानकारी होने पर बुधवार को कुछ अधिवक्ता मॉल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई और अधिवक्ताओं को कोतवाली भेज दिया। जहां अधिवक्ता ने तहरीर दी। इसके बाद दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें