फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़खानी, एक आरोपी पकड़ा

Sun, 12 Nov 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। छात्रा के पिता ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बेटी कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार की शाम वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दो युवक घर में घुस गए और छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान छात्रा के पिता घर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर भूपेंद्र और हरज्ञान के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। हरज्ञान को जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें