फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 20 गांवों के 25 ट्रांसफार्मर खराब, दिवाली पर भी रहेगा अंधेरा

Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के चार बिजली घरों से जुड़े 20 गांवों में रखे 25 ट्रांसफार्मर फूंके हुए हैं। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। लाजिमी ही दिवाली पर उजियारा नहीं होगा और लोगों को हर दिन की तरह खास पर्व पर भी अंधेरा सहना पड़ेगा। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराए जाने की मांग उठाई है। शनिवार को गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में एकत्रित होकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। किशनपाल यादव ने कहा कि तीन वर्ष से गांव के दो ट्रांसफार्मर फूंके हुए हैं। एक चल रहा है, इससे कुछ ही लोगों के घरों तक बिजली पहुंचती है, जबकि 100 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें नहीं मिलती। बिल सबके आ रहे हैं और बकाया बढ़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत की गई पर समाधान आज तक नहीं हो सका है। दिवाली हो या फिर होली, हर त्योहार पर स्थिति जस की तस बनी रहती है। प्रदर्शन करने वालों में श्रीपाल, विरलेश यादव, संजय कुमार, जसपाल, ऋषिपाल, लोकेश कुमार, मलखान, सोदान, बिजेंद्र सिंह, रामकिशोर, सतीश कुमार, सर्वेश यादव, धीरेंद्र यादव, भूरे सिंह, कालीचरन, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन

इन बिजलीघर के गांवों के घरों में रहेगा अंधेरा
पवांसा बिजलीघर : महोरा लखूपुरा और साकिन शोभापुर खालसा।
कैला देवी बिजलीघर : ठाठी और भगवंतपुर।
किरारी बिजलीघर : दिलगौरा, श्यौराजपुर, बरखेड़ा सोनक, किरारी, चाटन, श्यौराजपुर की मढ़ैया।
खिरनी मोहिउ्दीनपुर बिजलीघर : चाचूनागल की मढ़ैया, नारंगपुर, बागड़पुर इम्मा, नूरपुर ततारपुर, बागड़पुर छोईया, करछली, मूसापुर ईसापुर, बसला, चूहारपुर, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर।
रात्रि में नहीं मिलती विद्युत आपूर्ति, लोग परेशान
कैला देवी बिजलीघर से जुड़े गांव सीकरी, भगवंतपुर, चकरपुर, लठीरा, पस्तौरा, बरखेड़ा गजक, कुमरपुर, अर्जुनपुर खुर्द, कूबरी राम, बड़ैरिया ऐसे हैं, जहां पर रात्रि में एक बजे के बाद बिजली मिल पाती है। भगवंतपुर गांव के राजपाल यादव ने बताया कि दिन में 5 बजे बिजली चली जाती है और फिर रात्रि में एक बजे के बाद मिल पाती है। इससे जरूरत के वक्त अंधेरा रहता है। 24 घंटे में बामुश्किल पांच घंटे बिजली मिल पाती है। संवाद
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मर जहां हैं, वहां से कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ग्रामीण सूचना देते तो तत्काल ट्रांसफार्मर को बदलवा देते हैं। कई गांवों की स्थिति ऐसी है जहां विद्युत भुगतान नहीं हुआ है, इस वजह से भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। -अनिल कुमार सिंह, एसडीओ देहात, पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें