फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार सवार बदमाशों ने अस्पताल के कर्मी को पीटकर लूटा मोबाइल

Mon, 11 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंडी समिति रोड पर शनिवार देर रात एक निजी अस्पताल से ड्यूटी कर पैदल घर लौट रहे गांव पतरौआ निवासी शिवम को कार बदमाशों ने कार में खींच लिया और मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। बाद में मऊ अस्सू फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में फेंकर भाग गए। राहगीरों ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतरौआ निवासी शिवम ने बताया कि वह मंडी समिति रोड पर एक निजी अस्पताल में काम करता है। शनिवार रात करीब 12 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर पैदल घर लौट रहा था। तभी अस्पताल के पास ही मुरादाबाद रोड पर एक कार आकर रुकी और कार में से उतरे युवक उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।
जब युवक ने मोबाइल छीनने का विरोध किया, तो कार सवार युवकों ने उसे कार में डाल लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। मारपीट में युवक बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार सवार उसे चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे मार्ग के मऊ-अस्सू फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में डालकर चले गए, जब कुछ देर बाद उसे होश आया, तो वह रेलवे ट्रैक से उठकर सड़क तक आया। इस दौरान राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया। एंबुलेंस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें