फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री, विधायक, जिपं अध्यक्ष ने कुपोषित ग्राम पंचायत ली गोद,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबदेवी सहित चार विधायक, जिला पंचायत सदस्य ने आठ ग्राम पंचायतें गोद ली हैं। जनप्रतिनिधि इन ग्राम पंचायतों के 32 आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर कराएंगे।
विज्ञापन

संभल जिले की 680 ग्राम पंचायतों में करीब 1800 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से तीन साल और तीन साल से छह साल तक के बच्चों का पंजीकरण होता है। उनको कुपोषण मुक्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को कुपोषित मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत गोद लेने के निर्देेश दिए हैं। मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष को कम से कम एक ग्राम पंचायत को गोद लेना है। जिले में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबदेवी ने बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिचैटा काजी, संभल विधानसभा क्षेत्र से विधायक इकबाल महमूद ने पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत छछैरा और संभल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैटला, असमोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक पिंकी यादव ने अमसोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत खासपुर, बहजोई ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेरूआ, पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत किसौली, गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने जुनावई ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुबाली कलां को गोद लिया है। सभी प्रतिनिधि अपनी ग्राम पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की देखभाल करेंगे, प्रशासन और परिजनों के सहयोग से ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त करेंगे।
पिंकी यादव ने तीन और इकबाल महमूद ने दो ग्राम पंचायत लीं गोद
असमोली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पिंकी यादव के क्षेत्र में तीन ब्लॉक आते हैं। उन्होंने तीनों ब्लॉक से एक-एक ग्राम पंचायत को गोद लिया है। वहीं, संभल विधायक इकबाल महमूद ने भी दो ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों को गोद लिया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत कुपोषित बच्चे कुल बच्चे
1- गुलाब देवी कैथल 230 901
2- डा. अनामिका यादव बिचैटा 70 503
3- इकबाल महमूद छछैरा 32 443
बैटला 34 309
4- पिंकी यादव खासपुर 29 307
शेरूआ 04 160
किसौली 46 610
5- रामखिलाड़ी यादव दुबारी कलां 09 398
मुख्यमंत्री ने सभी विधायक, मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्षों को ग्राम पंचायत को गोद लेकर कुपोषण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार सहित चारों विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गोद ले ली है। उनकी देखरेख में ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें