फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली मिलन समारोह में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पूर्व सांसद नगीना गिरीश चंद्र के आवास विकास स्थित आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

समारोह के दौरान पूर्व सांसद गिरीश चंद्र और उनके पुत्र सार्थक चंद्र ने उपस्थित सभी लोगों को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व सांसद ने समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर हर त्योहार को मिलजुल कर मनाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और सद्भाव बना रहे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश राव, शब्बू चौधरी, उमर इस्लाम, वीर सिंह, गजराम सिंह, हितेश गुरु, राजकुमार सिंह, कपिल कुमार मोनू, राजवीर सिंह, बबलू, चेतन, वीरपाल खागी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद


राज्यमंत्री आवास पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के रायसत्ती स्थित आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर देता है, इसलिए सभी लोगों को मिलजुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, चंद्रसेन दिवाकर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें