बहजोई। बिहार में भरत तिवारी की मौत से ब्राह्मण समाज में रोष है। ब्राह्मण शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने इसे हत्या बताते हुए कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया। वहीं, पदाधिकारियों की ओर से पूरे मामले की न्यायिक जांच समेत आरोपियों के खिलाफ त्वरित एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
सोमवार को एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय को दिए गए ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना था कि बिहार में ब्राह्मण समाज के भरत तिवारी की हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इससे ब्राह्मण समाज के लोग आहत हैं। वहीं, पूरे मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन का रवैया शिथिल है। वहीं, पीड़ित परिवार व गांव के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पदाधिकारियों का कहना था कि पूरे मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार की ओर से घटना की न्यायिक जांच कराए जाने के आदेश दिए जाएं। साथ ही, निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सुनवाई न होने पर आंदोलन होगा।
ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा समेत राजीव मिश्रा, विवेक कुमार शर्मा, रवि शंखधार, प्रमोद कुमार शर्मा, अविरल शर्मा, विनीत शर्मा, प्रकाश शर्मा, लकी शर्मा व भुवनेश शर्मा आदि के नाम हैं।