चंदौसी। इस बार मेला गणेश चौथ का आयोजन 25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा। साथ ही 27 अगस्त को नगर में भगवान गजानन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी को लेकर मंगलवार को मेला कमेटी के सदस्य एसडीएम विनय मिश्रा से मिले और उन्हें मेले और शोभायात्रा की जानकारी दी। देर शाम सीता रोड के गजानन हाल में मेला कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर झांकियों के बारे में रूपरेखा तैयारी की।
मंगलवार को मेला कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सराफ, डायरेक्टर ललित किशोर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, शशिकांत गुप्ता, प्रजीत लालू, सतेंद्र वार्ष्णेय आदि तहसील पहुंचे और एसडीएम विनय मिश्रा से मिले। जहां मेला कमेटी के सदस्यों ने उन्हें बताया कि इस बार 25 अगस्त को 14 सितंबर के बीच मेला गणेश चौथ का आयोजन और 27 अगस्त को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें स्वचालित झांकियां होंगी।
इसके अलावा मेला कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम से मेला व शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। देर शाम सीता रोड के गजानन हाल में झांकी समिति व गणेश मेला परिषद की ओर से गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रथयात्रा व निकलने वाली झांकियों को लेकर पूजन कर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें झांकियों के निर्देशकों ने अपनी अपनी झांकियों के विषय में प्रस्ताव रखे। जिनको मेला समिति ने स्वीकार किया।
इस अवसर पर मुख्य झांकी निर्देशक ज्योति चंद्र वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, प्रवीण पूसी, अजय आर्य, मोहन रस्तोगी, नवीन वार्ष्णेय, सुशील वार्ष्णेय, हीरा लाल, अक्षय बिट्टू, पवन कुमार, आशीष दुबे, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।