फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिल वसूलने के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में बकाया बिल वसूली के लिए गई विद्युत टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। टीम ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिरसी बिजलीघर के जेई रोहित कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ बकाया वसूली के लिए गए थे। इस दौरान सूरजपाल के घर अस्थायी बिजली कनेक्शन मिला। टोकाटाकी करने पर सूरजपाल ने टीम के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें