बहजोई(संभल)। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। जिला स्तरीय अफसरों को शिकायतों का स्थालीय निरीक्षण कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर सभी अपराधिक व्यक्तियों को चयनित किया जाए। थाना प्रभारी सतर्क रहे और अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध शराब की दुकान एवं शराब की दुकान के आसपास लगने वाली दुकानों को चेक करें। रात्रि के समय खनन एवं जेसीबी पकड़ी जाती है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वाहन चोरी एवं अपराधी लोगों को चयनित कर गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई करें। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर नाराजगी व्यक्त की। किसी भी हाल में री मेडिकल की कार्रवाई न करने के निर्देश दिए। अनुमति के बाद ही री मेडिकल हो सकेंगे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने जनपद में शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारियों को पाठ पढ़ाया। गौ तस्करों पर गैंगस्टर लगाकर गिरफ्तार करने के आदेेश दिए। थानेदारों को नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ बैठक कर तालमेल करने के निर्देश दिए। जिससे कोई बड़ी घटना हो सके। एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक जयसवाल के अलावा जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी बैठक में मौजूद रहे।