फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बही किशोरी का 19 घंटे बाद मिला शव, बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। गंगा में डूबी किशोरी का शव 19 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। शव मिलन के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर को किशोरी का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो गांव मुटैना गिरधारी निवासी लियाकत की 17 वर्षीय बेटी नेहा गंगा में नहाते समय बुधवार की दोपहर एक बजे बह गई थी। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक किलोमीटर दूर शव गोताखोरों ने बरामद किया है। यह हादसा उस समय हुआ था जब किशोरी गांव उम्मेदपुर डांडा गंगा घाट पर तीन अन्य किशोरियों के साथ नहाने के लिए गई थी।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी मजदूरी के लिए बुधवार को गई थी। तीन अन्य किशोरियां भी थीं। दोपहर में गर्मी से राहत के लिए नहाने के लिए गंगा घाट पर चली गई। इसी दौरान बह गईं। गुरुवार की सुबह लाश गंगा में मिली है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें