चंदौसी। चंदौसी के मोहल्ला हाथी खाना में मेडिकल स्टोर संचालक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया तथा पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चंदौसी के मोहल्ला हाथी खाना निवासी वैभव जैन (25) मेडिकल स्टोर चलाते थे। शनिवार की रात मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गए थे। सुबह देर तक न उठने पर मां ने कमरे में जाकर देखा, तो चीख निकल गई।
युवक का शव कमरे की छत के पंखे में बंधी रस्सी से शव लटका हुआ था। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता का पहले ही निधन हो गया था। घर में अपने दो छोटे भाइयों व मां के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंदौसी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की मौत की किसी भी तरह की सूचना नहीं मिली है। सूचना पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।