चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में खेले जा रहे एमसीए रेड व एमसीए ब्लू जूनियर वर्ग की टीम के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीरीज का सोमवार को समापन हुआ। एमसीए रेड की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
सोमवार को हुए तीसरे मुकाबले में एमसीए रेड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एमसीए रेड की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 148 रन बनाए। जिसमें शादान ने 40, समर्थ शर्मा ने 25 व ओजस ने 24 रनों का योगदान टीम को दिया। एमसीए ब्लू के गेंदबाज गौरव बघेल व रितिक दो-दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी एमसीए ब्लू की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और छह विकेट विकेट से मैच जीत लिया।
जिसमें गौरव बघेल ने 80 रन बना कर मैन ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द सीरीज शादान रहे। अंपायरिंग कुश रावत और विकास माथुर ने की। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राॅफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अनिल कपूर घाबरी, विनीत मिश्रा, पुनीत शर्मा, धीरेंद्र यादव, राजीव रावत, बॉबी यादव आदि मौजूद रहे।