फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बाद दुल्हन को बाइक से घर लेकर पहुंचा दूल्हा

विज्ञापन
चंदौसी के हाता मोहल्ला से दुल्हन सायमा को विदा कराकर मोटर साइकिल से ले जाता दूल्हा सगीर अहमद। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी। न बजे ढोल और गूंजी शहनाई, सादगी में संपन्न हुई शादी के रस्में। लॉकडाउन के चलते दूल्हे सहित चार बाराती पहुंचे और शादी की रस्में अदा कर दो घंटे के अंतराल में दुल्हन को घर ले आए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शादी में होने वाला धूमधड़ाका खत्म हो गया है। अब केवल रस्मों की अदायगी कर दूल्हा अपनी दुल्हन को घर लेकर आ रहा है। जिससे शादी के जुटने वाले रिश्तेदार व घरों में बजने वाले गीत अब सुनाई नहीं दे रहे हैं।
मोहल्ला जागई गेट निवासी सगीर अहमद पुत्र जहीर अहमद का रिश्ता मोहल्ला हाता निवासी असद मोहम्मद उर्फ सायमा से तय हुआ था। शुक्रवार की शाम दूल्हा सगीर अहमद, पिता श्जहीर अहमद, बहनोई मुन्ने नवी, आसिफ के साथ बारात लेकर अपनी ससुराल पहुंचा। दूल्हा बाइक चलाकर अपने बहनोई मुन्ने नवी के साथ घर से निकला। ससुराल पहुंचने पर सभी की खूब खातिर की गई।
विज्ञापन

शादी की रस्में सादगी पूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। निकाह होने के बाद सगीर अहमद अपनी दुल्हन को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले आया। घर पर पहुंचने पर परिजन दुल्हन को खुशी-खुशी अंदर ले गए। जहीर अहमद ने बताया कि उनके बेटे का रिश्ता तय होने सहित सभी रस्मे होने में केवल 12 घंटे का ही समय लगा। इन 12 घंटों में ही रिश्ता तय हुआ, बारात भी गई, दावत भी हुई और हम लोग दुल्हन को विदा कराकर घर भी ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें