फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के उल्लंघन पर 1510 वाहनों का पुलिस ने चालान काटा

विज्ञापन
संभल में सख्ती के दौरान चौधरी सराय में चेकिंग करते यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूमने वालों के वाहनों का पुलिस ने चालान किया है। यातायात पुलिस ने जिले भर में 30 दिन में 1510 वाहनों का चालान किया है और समन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू हुए एक महीने का समय गुजर गया। एक महीने के दौरान यातायात पुलिस ने जिलेभर में अनावश्यक घूम रहे 1510 वाहनों के चालान किए। साथ ही सवा लाख रुपये करीब समन शुल्क वसूला। इस कार्रवाई की जद में सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन आए हैं। यातायात पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि लॉक डाउन लागू होते ही अनावश्यक घूम रहे वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी थी।
शुरूआत में लोगों को हिदायत दी गई थी लेकिन इसके बाद भी जब नहीं माने तो कार्रवाई की गई। एक महीने के दौरान किए गए चालान में सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहनों के भी चालान किए गए हैं। अभी कार्रवाई लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें