फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चारपाई पर मिला शव

Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में विवाहिता (18) की रविवार रात दस बजे करीब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जिला अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर के रहने वाले सुरेश गिरी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी (18) की शादी दो माह पहले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में एक परिवार में की थी। रविवार रात दस बजे करीब ससुराल पक्ष से फोन आया कि उनकी बेटी की बीमारी से मौत हो गई है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग देर रात ढाई बजे करीब बेटी की ससुराल पहुंचे। शिवानी कमरे में चारपाई पर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई प्रवीन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वादी की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें