फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता में शनिवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। मायके वालों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता निवासी प्रदीप की शादी दो साल पहले जिला बदायूं के थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव जिलेपुर निवासी प्रीति (22) से हुई थी। उनके ढाई माह की एक बेटी भी है। शनिवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस को विवाहिता का शव चारपाई पर मिला। मृतका के पिता जयलाल व अन्य मायके वाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें, तो पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन

मडकावली चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। शव पीएम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें