फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज में बाइक व दो लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा, आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर आग में जलाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गई। इस मामले में पीड़िता की ओर से पति, सास व दो देवरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बा नरौली के मोहल्ला बंजारी कुंआ निवासी आसमा की ओर से थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि चार साल पहले उसकी शादी बंजारी कुआं निवासी अशफाक के बेटे खुशी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और वह उसे दहेज के लिए ताने देते रहते।
हाल ही में पति, सास व देवरों ने मोटर साइकिल व दो लाख रुपये मायके से लाने को दबाव बनाया, लेकिन पिता की हैसियत न होने के कारण उनकी यह मांग पूरी नहीं की जा सकी। पीड़ित महिला के अनुसार इसको लेकर बृहस्पतिवार को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और कपड़ों में आग लगा दी।
विज्ञापन


आरोप है कि आग लगने के कारण वह चीखी चिल्लाई तो नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर इल्हा निवासी मुईन खान व अरबाज खान ने उसे बचाया और अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
आसमा की ओर थाना पुलिस ने उसके पति खुशी, सास रफीकन, देवर नाजिम व कायम अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें