फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर पथराव किया गया और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में तोड़फोड़ भी हो गई है। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बुधवार की देर शाम सात बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से जीशान पुत्र आसिफ, शहजाद पुत्र सत्तार और आकिल पुत्र इब्राहिम घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से सुलेमान पुत्र इब्ने हसन घायल हुए हैं। एक पक्ष के जीशान का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष का एक युवक उसको घूर रहा था। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। इसमें वह तीन लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के हारून का कहना है कि उसके भतीजे कय्यूम पुत्र फिरोज से गाली गलौज की थी।
बाद में कई लोगों के साथ आकर पथराव किया और मारपीट की। इसमें सुलेमान पुत्र इब्ने हसन के क्लीनिक में भी पत्थर पहुंचे और तोड़फोड़ हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चारो घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी असमोली भेजा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें