फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने प्रधानों को पढ़ाया विकास का पहाड़ा

Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद टीचर बने कमिश्नर एल. वेंक्टेश्वर लू ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ मौजूद  ग्राम प्रधानों को भी विकास और सामाजिकता का पहाड़ा सिखाया। क्लास के जरिए उपस्थित जनसमूह को ज्ञान बांटा। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक मारने वाला बड़ा नहीं बनता। गरीबों का हक दिलाने वाला बड़ा बनता है। 
विज्ञापन



प्रधानों के प्रशिक्षण के दौरान मंडलायुक्त एल वेंक्टेश्वर लू ने  कहा कि गांव में जमीन, मेढ़, मामूली विवादों को समिति के सहयोग से निपटाएं। समिति के बारे में उन्होंने बताया कि समिति का अध्यक्ष होने के नाते ग्राम प्रधान गांव में प्रेम और सदभाव का वातावरण बनाएं। डीएम एनकेएस चौहान ने कहा की प्रधान पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी से परेशानी होगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव ने संभल को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रधानों से सहयोग की अपील की।  संचालन उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने की। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमराव सिंह, डीपीआरओ, तहसीलदार नवनीत गोयल समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। हाजी मोहम्मद उस्मान, ग्राम प्रधानों में हरपाल सिंह, रिशीपाल गिरी, अजीत सिंह, विनय शर्मा, अमित  पाठक, रेनू कुमारी, मधु सिंह   मौजूद रहे।   
विज्ञापन


गोद लिए गांव पहुंचे मंडलायुक्त
चंदौसी।  मंडलायुक्त ने गोद लिए गांव पतरौआ का दौरा किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। पोषण मिशन का हाल जाना। जनसंख्या नियंत्रण  पर जोर दिया। जन्म लेने वाला हर एक बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त हो इसके लिए जिम्मेदारों को प्रेरित किया।  डीएम एनकेएस चौहान ने बताया कि गांव में कुल 11 कुपोषित  बच्चों को बेहतर प्रयास से रेड से यलो और फिर ग्रीन कर दिया गया है। पतरौआ गांव में मंडलायुक्त, डीएम के अ

लावा एसपी, सीएमओ, ग्राम  प्रधान रेनु कुमारी,आदि अधिकारी रहे। वहीं, मंडलायुक्त पतरौआ गांव के प्राथमिक स्कूल के कक्षा दो में पहुंच गए। क्लास  रूम में बैठे  बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूंछा। श्यामपट पर  लिखे  शब्दों को पढ़वाया। कक्षा दो की छात्रा लाजवंती, छात्र अरुण कुमार, पवन  कुमार, सौरभ ने सही जबाव दिया तो कमिश्नर ने बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए नकद इनाम दिया। 

चुनाव में 80 फीसदी से अधिक मतदान करें 
चंदौसी। मंडलायुक्त ने डीएम के कार्यों की सराहना की। डीएम एनकेएस चौहान से संभल को और संभालने की बात कही। कहा कि फिलहाल संभल जिले में मतदान का औसत 60 फीसदी से कम है। आगामी चुनाव में संभल जनपद का मतदान कम से कम 80 फीसदी होना चाहिए। 

प्रधानों के पत्र का  एसडीएम लें संज्ञान
चंदौसी। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानों के सुझाव और शिकायती पत्रों पर तत्काल संज्ञान लें। समस्याओं के निराकरण के साथ साथ सुझावों पर भी गंभीरता बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। मंडलायुक्त ने ग्राम प्रधानों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि जलभराव, से निजात के लिए प्रधान श्रमदान की योजना बनाएं। 


...तो दूसरे ग्रहों पर जाना पड़ेगा
चंदौसी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मुद्दा उठा तो सीएमओ ने जो जवाब दिया बेहद चौंकाने वाला था। उनकी बात का सारांश यही था कि समस्याओं का निदान चाहिए तो चांद पर जाइए। डा. उमराव सिंह से जब मंडलायुक्त ने जल जनित बीमारियों और विभाग की तैयारियों के बारे में जानकारी देने के लिए माइक थमाया तो उन्होंने सबको हैरान कर दिया। उनका कहना है कि भारत में 80 फीसदी जल जनित बीमारियां होती हैं। यह सब अशुद्ध पेयजल के कारण होता है। आबादी बहुत बढ़ गई है। यही हाल रहा तो दूसरे ग्रहों पर जाना पड़ेगा। 

संत की भूमिका में नजर आए कमिश्नर
चंदौसी(ब्यूरो)। मुरादाबाद के मंडलायुक्त ने जब अाध्यात्म से लेकर विभिन्न धर्मग्रंथों की चौपाइयों व उदाहरणों के साथ ग्राम प्रधानों को समझाना शुरू किया तो लगा कि कोई संत बोल रहा है। संस्कृत और हिंदी के श्लोकों और चौपाइयों के समावेश से जनसंख्या वृद्धि से लेकर राष्ट्रभक्ति और कर्तव्य परायणता तक कई बिंदुओं को छुआ। कहा कि यदि ईमानदारी और निष्ठा से काम करोगे तो ही बड़े बन सकोगे, धोखा दोगे तो तुम्हें भी धोखा ही मिलेगा।

चंदौसी मंडी समिति में प्रधानों को संबोधित करते हुए कमिश्नर लू ने कहाकि मालिक सब देख रहा है, धोखेबाज को दंड जरूर मिलेगा। इसलिए हमें सभी से प्रेम व्यवहार रखते हुए ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता से अपना काम करना चाहिए। देश के विकास में सहभागी बनना चाहिए। हमें बच्चे सीमित रखने चाहिए, मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। प्रधानों को श्रमदान करने की भी सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें