हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमी ने फांसी पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिवार वालों ने उसे फांसी के फंदे से उतार लिया। निजी अस्पताल में प्रेमी का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का मूढ़ा पांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती से दो-तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्दोनों चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह अपने प्रेमिका को लेकर हरियाणा चला गया था तथा वहीं पर नौकरी कर रहा था। मार्च 2016 में वह प्रेमिका को लेकर अपने घर लौटकर आया।
प्रेमिका के रिश्तेदार उसे 8 अप्रैल को प्रेमी के घर से उठाकर ले गए थे। इसकी शिकायत प्रेमी ने पुलिस थाने में जाकर की लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रेमिका की जुदाई से आहत प्रेमी शनिवार को शाम चार बजे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने अगर उसे तत्काल न उतारा होता तो उसकी जान जा सकती थी। परिजनों के मुताबिक युवक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत अच्छी नहीं है।