फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: ईंट भट्ठे में गिरने से जिंदा जल गया व्यक्ति, एक घंटे बाद बुझी आग तो मिले केवल अवशेष

Thu, 11 Mar 2021 02:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघदलनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर गुरुवार को सुबह करीब 9.30 बजे हादसे में भट्ठा मालिक की जान चली गई। यह हादसा सिंहदलनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर हुआ। भट्ठा मालिक नरेश (45) अपने ही गांव के निवासी अपने करीबी मित्र धर्मपाल के ईंट भट्ठे पर गया था। 

विज्ञापन


वह भट्ठे पर घूम रहा था। इसी दौरान भट्ठे की आग वाले कॉलम में लगे पत्थर की एक पटिया पर उसने पैर रखा जिससे पटिया टूट गया और वह आग में जा गिरा। कुछ ही पलों में उसका शरीर जल गया। मौके पर मौजूद भट्ठा मालिक के भतीजे ने देखा तो आनन-फानन आग बुझवाने में मजदूरों को लगाया। 

करीब एक घंटे में आग बुझी तो शव के चंद अवशेष ही मिले। पुलिस ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नरेश का खुद का ईंट भट्ठा लहरारत्तू गांव में है। वह अपने ही गांव के धर्मपाल के सिंहदलनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर भट्ठा देखने के लिए अपने भतीजे सत्यभान के साथ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें