फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लेखपाल के खिलाफ मल्लीसराय के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एसडीएम कोर्ट के बाहर मल्लीसराय के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि लेखपाल ने सरकार के करोड़ों रुपये की भूमि भू माफियाओं को साठगांठ करके दे दी। अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब भू माफिया उस पर अवैध कब्जे करके निर्माण करा रहे हैं। जिसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पितवार को लेखपाल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मल्ली सराय के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की करोड़ों रुपयों की भूमि है। जिसे लेखपाल ने भूमाफियाओं से सांठगांठ करके बेच दी है और अवैध कब्जा करा दिया है। जबकि उस भूमि पर पिछले साठ वर्षों से रास्ता बना हुआ है।
आरोप है कि लेखपाल द्वारा गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है। लेखपाल द्वारा रुपये लेकर बिना नक्शे के प्लॉटिंग कराई जा रही है। मांग की है कि सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों हटाया जाए और लेखपाल के खिलाफ जांच कराई जाए। इसमें तहसीन, इकराम, कासिम, मतीन, खातून, सुंदर, नंदकिशोर, हंसिया, चंद्र, इंतजार, सरोज, अज्ञानवती, अकलीना, जुलेखा, आसकारा, अफशाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें