फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से महिला की मौत, विरोध में दो घंटे जाम रहा हाईवे

Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के चबूतरा गांव निवासी कुसुमा देवी पत्नी अजब सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर खेत से पशुओं को चारा काटने के लिए जा रही थी। इसी बीच कमल सिंह के खेत में टूटा पड़ा हाईटेंशन बिजली के तार पर पैर छू गया। तार में बिजली प्रभावित होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला के गरीब परिवार को मुआवजा दिलाने के साथ जर्जर हाईटेंशन बिजली के तारों को बदलने के लिए ग्रामीणों ने मेरठ बदायूं मार्ग बैरपुर महराजी पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर बैरपुर महराजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर सीओ सुरेश बाबू यादव, गुन्नौर थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव और पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह दद्दा के पौत्र सुमित यादव ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर करीब दो घंटे बाद आवागमनद सुचारु हो सका। इधर, मृतक महिला के जेट राकेश पुत्र रामदास ने बिजली विभाग के कर्मचारी तथा जेई के खिलाफ लापरवाही बरतने के अरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुन्नौर सीओ सुरेश यादव ने बताया जर्जर बिजली के तारों को बदलने तथा मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया गया था। बाद में समझाने पर लोगों जाम को खोल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें