फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टार फार्मा को 30 रनों से हरा कर महाकाल इलेवन फाइनल में पहुंची

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किक्रेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार फार्मा को 30 रनों से हरा कर महाकाल इलेवन की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी संपूरन त्रिपाठी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
शुक्रवार को स्टार फार्मा और महाकाल इलेवन के बीच सेमीफाइनल का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जिसमें महाकाल इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जिसमें मयंक ने 59, संपूरन ने 23 और यजस ने 16 रनों का योगदान दिया। स्टार फार्मा के गेंदबाज विकास माथुर व प्रशांतवीर ने 3-3 और आरिफ सैफी ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार फार्मा की टीम 18.2 ओवर में मात्र 126 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें प्रशांतवीर ने 56 और खूशनूर ने 22 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज संपूरन ने 4 और विवेक चौहान ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में अनिल कपूर और पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा, विकास माथुर व प्रियांशु यादव ने की। इस अवसर पर कपिल गुप्ता, कुश रावत, संचित अग्रवाल, बॉबी यादव, सहिबे आलम, मिलन यादव, अभय यादव, कमलकांत, प्रियांशु यादव, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कृष्णा इलेवन और ओएलएफ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें