फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ने पर भड़के आढ़ती, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 10 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
हंगामा
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी जेबी सिंह ने शनिवार को मंडी समिति में छापा मारा। एक ट्रक पकड़ा, जिसमें में करीब 225 क्विंटल माल भरा था, जबकि गेटपास 200 क्विंटल का था। एसडीएम ने गेट ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर हरिओम गुप्ता को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उनके निलंबन की संस्तुति की है। कार्रवाई से आढ़ती भड़क गए। आढ़तियों की एसडीएम से तीखी बहसबाजी हुई। एसडीएम ने दोपहर करीब सवा दो बजे छापेमारी की। मंडी समिति के गेट से निकलते हुए एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक में सरसों भरी थी।

एसडीएम ने गेटपास चेक किया। गेटपास पर 200 क्विंटल माल लिखा था। जबकि ट्रक में माल ज्यादा था। एसडीएम ने आढ़ती पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला। एसडीएम की इस कार्रवाई से आढ़ती इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी समिति का कांटा खराब है, इसलिए ट्रक को बाहर तोलने के लिए ले जाया रहा था। आढ़तियों की एसडीएम से इस मुद्दे पर काफी बहस भी हुई। सीओ अफसर अब्बास जैदी भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें