फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चंदौसी के श्रीदेवी गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। शनिवार से हिंदू नववर्ष प्रारंभ हो गया है। चैत्र के पहले नवरात्र पर देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने घरों में भी पूजा-पाठ कर उपवास रखा। नवरात्र पर मंदिरों को भव्य तरीके सजाया गया। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण दो साल बाद इस बार नवरात्र के अवसर पर नगर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित सिद्ध पीठ मां चामुंडा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना भी की। भोर से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचने लगे और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और उपवास रखा। इस दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के मंदिर आने का सिलसिला सुबह 11 बजे तक चलता रहा। मंदिर के सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें