संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव प्रेमी-प्रेमिका को पड़ोसी की छत पर शनिवार रात्रि एक दूसरे से मिलते पकड़ लिया गया। इसके बाद रविवार को पंचायत हुई, जिसमें दोनों का विवाह कर देने की सहमति बनी। पंचायत के फैसले पर दोनों का सोमवार यानि आज विवाह संपन्न होगा। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने के लिए पड़ोसी की छत पर पहुंच गए। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उनकी तलाश की गई। तलाश शुरू हुई तो दोनों को एक साथ पकड़ लिया गया। गांव के जिम्मेदार लोग इसमें आगे आए और फिर पंचायत बैठी। पंचायत ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों का विवाह सोमवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार तय किया। हालांकि युवती के परिजन पंचायत के फैसले के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया। प्रेमी युगल का विवाह सोमवार को होना तय हुआ है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
काेट
ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नही है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, असमोली।