फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूमधाम से निकाली भगवान नेमिनाथ जी की भव्य रथयात्रा

विज्ञापन
चंदौसी में भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा में जयकारे लगाते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार को भगवान नेमिनाथ की दशलक्षण पर्व पूर्ण होने के पश्चात वर्ष में एक बार भगवान को लेकर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के लोगों ने और खास तौर पर महिलाओं ने नृत्य करते हुए भगवान के रथ को शहर में भ्रमण कराया। जैन समाज का संदेश जियो और जीने दो दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गोपाल स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई भगवान नेमिनाथ जी की रथयात्रा में समाज के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रथयात्रा में मुख्य सिंहासन के आगे महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुई चल रहीं थीं। वहीं पुरुष भी जयकारे लगाते हुए भक्ति का माहौल बना रहे थे। भगवान को रथ पर लेकर बैठने की बोली संदीप जैन ने ली। सारथी की बोली अशोक जैन ने ली।
इसमें प्रमुखता से भोपाल चंद जैन अनिल जैन, अशोक जैन, सुबोध जैन, संजय जैन, अजय जैन, गौरव जैन, लोकेश जैन, शिरोमणि जैन, मोहित जैन, पवन जैन, विजय जैन, नितिन जैन, आभास जैन, महिलाओं में इंद्रेश जैन, सुनीता जैन, महिमा जैन, रिया जैन, रेनू जैन, निशा जैन, ईशा जैन, ज्योति जैन, शिखा जैन आदि की भागीदारी रही। जैन समाज के अध्यक्ष अंकित जैन व मंत्री सुबोध जैन ने बताया कि कार्यक्रम में एसडीएम आशुतोष तिवारी व समाज के आसपास के बहजोई, बिलारी, संभल, इस्लामनगर से समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें