फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर में बदमाशों का धावा

Thu, 04 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की नई बस्ती में मंगलवार रात बदमाशों ने एक होमगार्ड के घर को निशाना बनाया। सोते होमगार्ड को कमरे में बंद कर हथियारों के बल पर मां और पत्नी से लूटपाट करनी शुरू कर दी। नाक की लौंग खींचने पर होमगार्ड की मां घायल हो गई। महिला की चीख निकलने पर लोग जब तक पहुंचे बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन सुराग नहीं मिला। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार की रात कस्बा निवासी प्रमोद पुत्र राधेश्याम घर में एक बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गया। दरवाजे का ताला खोलने की कोशिश करने लगा। लेकिन ताला तोड़ते समय घर सो रहे लोग जाग गये तो बदमाश भाग गया।


इसके बाद बदमाशों ने कस्बा निवासी होमगार्ड हुकुमसिंह पुत्र बादामसिंह के घर में दीवार फांदकर अंदर घुस लगे। एक कमरे में होमगार्ड सो रहा था। उस कमरे को बदमाशों ने बाहर से बंद कर दिया। होमगार्ड की तबीयत खराब चल रहा थी। इसके बाद बदमाशों ने घर में सो रही होमगार्ड की पत्नी सरोज को हथियारों के बल पर जगाकर नाक की लौंग व सोने का ताबीज व मां हरप्यारी से नाक की लौंग भी खींच निकली।
विज्ञापन



लौंग खींचने पर महिला घायल हो गई। उसकी चीख निकलने के बाद मोहल्ले के लोग जाग गये। लोगों के आने से पहले बदमाश भाग खड़े हुए। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने बताया बदमाशों की संख्या सात-आठ थी।


जिसमें 6 बदमाश हथियारबंद थे। एक पर लाठी थी। मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इससे पहले भी एक रात में चार घरों से हजारों रुपये की चोरी हो चुकी है। जिसकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी किसी को नहीं पकड़ सकी। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें