फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुले बाजार तो कहीं पूरी तरह पालन किया गया, मुख्य मार्ग व चौराहों पर आमदिनों के जैसा माहौल रहा

विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहे पर यह रहा भीड़ का दृश्य। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। सोमवार को अघोषित लॉकडाउन के दौरान कहीं बाजार खोला गया तो कहीं पूरी तरह बंद नजर आया। पुलिस और प्रशासन की चौकसी तो नहीं रही लेकिन लोगों ने कहीं पालन किया तो कहीं जमकर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

दरअसल संभल नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रशासन ने सोमवार के दिन अघोषित लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया। इसमें व्यापारी संगठनों ने भी सहयोग किया था। इसी क्रम में दो दिन के लॉकडाउन के बाद तीसरे दिन अघोषित लोग डाउन की घोषणा प्रशासन की ओर से की गई। इसमें भी इसी तरह पालन किया जाना था। जिस तरह शनिवार और रविवार को आम लोगों ने किया। नगर के मुख्य बाजार में तो पूरी तरह सन्नाटा नजर आया। लेकिन मुख्य मार्ग और चौराहों पर लोगों और वाहनों की काफी आवाजाही भी दिखाई थी। काफी संख्या में लोग इधर से उधर जाते दिखाई दिए। मास्क तो लोगों ने लगाया लेकिन कहीं-कहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें