फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी की मौत, दबोई कलां में ग्राम प्रधान पद का चुनाव रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव दबोई कला में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी शहनाज की मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ब्लॉक असमोली ने ग्राम पंचायत दबोई कलां में ग्राम प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दबोई कला निवासी शहनाज पत्नी शौकीन ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया था। उन्हें कार का चुनाव चिह्न मिला था। 23 अप्रैल को उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसकी सूचना ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार ने लिखित रूप से निर्वाचन अधिकारी प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत विकास खंड को दी। निर्वाचन अधिकारी विकास खंड असमोली ने गांव दबोई कला में 29 अप्रैल को होने वाले ग्राम प्रधान पद के चुनाव को रद्द कर दिया है। बताया कि अब दोबारा से तिथि निर्धारित होने पर नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया कराकर ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें