फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, देवर व देवरानी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई के गांव कानऊ धामपुर में मंगलवार की शाम घर में घुसकर मारपीट करने व गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर देवर और देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




गांव कानऊ धामपुर निवासी महिला पानवती का आरोप है कि मंगलवार की शाम देवर और देवरानी मकान के पीछे की दीवार जबरन तोड़ रहे थे। छत पर चढ़कर जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। देवर प्यारेलाल ने दरांती से बार कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। बीच बचाव करने के लिए आए पति के साथ भी मारपीट की। देवरानी हाथ में रस्सी लेकर गले में डालकर फांसी लगाने की धमकी दी। आरोप लगाया इससे पहले भी दो बार यह लोग मारपीट कर चुके हैं। जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर कानऊ धामपुर निवासी प्यारेलाल और कविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें