फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Mar 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी सुरेश (25 वर्ष) की पत्नी शुक्रवार को ही मायके गई थी। रात में सुरेश घर के कमरे में सोया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह को परिजन तो उठकर अपने अपने काम में लग गए। मगर युवक नहीं उठा। परिजन जब सुरेश के कमरे की तरफ गए तो हालात देखकर होश उड़ गए। कमरे के कुंडे में रस्सी के सहारे युवक लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर मिलने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे। सूचना पुलिस को मिल गई।


पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजवीर यादव ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। लेकिन फंदा लगाने के कारण के बारे में परिजन खामोश हैं। परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की इत्तिला पुलिस को लिखकर दी है। परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। लेकिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें