जनपद के 121 गांव में का आज भी विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। यहां आज भीलोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी, तो उसी समय सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक गांव व घर में बिजली पहुंचाने की घोषणा की थी। जनपद में उस समय 924 गांव चिह्नित किए, जिनमें बिजली नहीं थी।
सरकार के फरमान के बाद विद्युत अधिकारी हरकत में आए और कंपनियों के माध्यम से कार्य कराना शुरु कर दिया। करीब 21 माह पूर्व इस योजना पर अमल शुरु हुआ। जिन गांव में बिजली नहीं थी, उनमें बिजली के खंभे लगाकर विद्युतीकरण शुरु किया गया।
अभी तक 924 गांव में से 793 गांव में विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा होने का दावा किया जा रहा है, यह कार्य विभाग को 30 मार्च पूरा करना था। लेकिन समयावधि के अंदर कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि अभी माह के सिर्फ 20 दिन बचे हैं, 121 गांव विद्युतीकरण से वंचित है।
जिसमें अभी काफी समय लग सकता है। हालांकि विभाग डेढ़ माह के अंदर विद्युतीकरण कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है। इन 121 गांव के ग्रामीण अभी अंधेरे में रहने को मजबूर है। वह सरकार की घोषणा के बाद से गांव में बिजली आने की बाट जो रहे है।