फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर मुख्तियारपुर के जंगल में शनिवार की सुबह तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पंजों के निशान देखे तो पुष्टि हुई। निगरानी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन




गांव नेकपुर मुख्तियारपुर के निवासी विपिन शर्मा व सरदार हरजिंदर सिंह के खेतों के पास सरदार अमरजीत सिंह ने तेंदुए को देखने का दावा किया। बताया कि उन्होंने तेंदुए को देखा तो पीछे की ओर दौड़ लगा दी। गांव में सूचना दी। अन्य ग्रामीण जो खेत पर काम कर रहे थे, तेंदुआ को देख खेतों से गांव की ओर भाग खड़े हुए।
विपिन शर्मा ने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद डीएफओ प्रीति यादव के निर्देश पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से जानकारी करने के साथ ही मौके पर जाकर पगचिह्न देखे। मौके पर पहुंचे रेंजर मनोज, डिप्टी रेंजर उस्मान अली, मोहित व वनरक्षक उपेंद्र, विजय पाल आदि ने जांच में पाया कि क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद है।
विज्ञापन

खेतों में मिले पगचिह्न उसी के हैं। ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। विपिन शर्मा ने बताया कि पड़ोसी गांव गौहरनगर का निवासी रोहित तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा है। इस दौरान रोहित खेत पर ईख काटने में लगा हुआ था। इस मामले में रेंजर को पत्र दिया गया है। इस दौरान अमरजीत सिंह, प्रवीन चौधरी, गौरव सिंह, अरविंद, सत्यवीर, आकाश, राजू, रोविल आदि रहे।


-
सूचना पर जांच कराई गई है। तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। अमरोहा जिले से सटा हुआ यह गांव है, इसलिए तेंदुए की गतिविधि यहां होती रही है। टीम को निगरानी के लिए लगाया है। लोगों से भी आह्वान है कि वे सावधानी बरतें।
विज्ञापन

प्रीति यादव, डीएफओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें