फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव ऐंचबाड़ा में तेंदुआ दिखा, वन विभाग की टीम पहुंची

Thu, 11 Jul 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ऐंचबाड़ा में मंगलवार की रात तेंदुआ दिखने की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन विभाग की टीम ने छानबीन की लेकिन तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले। एहतियाती तौर पर वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही है।
विज्ञापन

ऐंचबाड़ा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे गुड्डू, पोते आर्यन के साथ मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे दावत खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के नजदीक बनी पुलिया पर तेंदुआ बैठा था। उसका वीडियो भी बनाया है। बताया कि वह वहां से घर पहुंचे और गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर उस्मान अली ने बताया कि गांव में टीम ने छानबीन की है। तेंदुए के पंजों के निशान तो नहीं मिले हैं लेकिन गांव के लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। अनुमति लेकर गांव में कैमरे और जाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें