फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल की टीचर का वीडियो बनाने पर हंगामा

Thu, 09 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका का एक युवक ने उस वक्त वीडियो बनाया जब वह अपने घर में बनी परचून की दुकान पर बैठी हुई। शिक्षिका ने आपत्ति की तो युवक ने धमकाया और भाग गया।
विज्ञापन


इस पर आक्रोशित परिजन व्यापार मंडल के नेताओं को लेकर देर रात्रि कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन युवक हाथ नहीं आया। 
शहर के एक मोहल्ले में महिला शिक्षिका बुधवार को रात्रि 8.00 बजे में अपनी दुकान बैठी थी। एक युवक सामान खरीदने आया और उसकी दुकान पर बैठे होने की वीडियो बनाने लगा। शिक्षिका ने आपत्ति की तो वह बिगड़ पड़ा और शिक्षिका को वीडियो वायरल करने की धमकी  देते हुए चला गया।
विज्ञापन


युवक की इस हरकत के बारे में शिक्षिका ने परिजनों को बताया लेकिन तब तक युवक भाग गया था। परिजनों ने व्यापार मंडल के सदस्यों को जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने दस बजे आरोपी युवक के घर दबिश दी। वह नहीं मिला। घटना की तहरीर दी गई है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  सरेआम महिला से की गई इस हरकत से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें