फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो सौ मीटर पाइप लाइन में 21 जगह लीकेज, खोदी सड़क

विज्ञापन
चंदौसी के रामस्वरूप रोड पर संभल गेट के पास सोमवार को पाइपलाइन में हो रही लीकेज को ठीक करने के ल
विज्ञापन
चंदौसी। अमृत पेयजल योजना के तहत शहर में दो वर्ष पहले जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन शहर के वाशिंदों के लिए मुसीबत बन गई है। आये दिन लीकेज होने वाली पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पालिका द्वारा बनवाई गई नई सड़कों को खोदकर दागदार कर दिया है।
विज्ञापन

मालवीय चौक से संभल गेट मोड़ तक करीब दो सौ मीटर सड़क को लीकेज ठीक करने के लिए 21 स्थानों पर खोदा गया है। इस नई सड़क पर पैबंद ही पैबंद नजर आते हैं। सोमवार को भी इस सड़क को फिर से खोदा गया है।
जल निगम के कारनामे का खामियाजा वर्षों से शहर के लोग भोग रहे हैं। पेयजल के लिए डाली गई बेहद घटिया पाइप लाइन पानी की सप्लाई को बर्दाश्त नहीं कर सकी और पहले दिन से ही शहर में तमाम स्थानों पर सड़कों से फव्वारे फूटने लगे। उस समय रात और दिन पाइप लाइनों की मरम्मत को जल निगम की टीमें लगी रहीं, लेकिन जब यह नगर पालिका को हैंडओवर कर दी गई तो पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका की हो गई।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष से पाइपों की लीकेज ठीक करने में नगर पालिका की टीमें लगी हैं। नई बनी सड़कों का सत्यानाश हो रहा है। करोड़ों रुपये की योजना को पलीता लगाने वालों की जांच भी शुरू हुई, लेकिन जांच में क्या हुआ कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
जलकल की टीम इधर पाइप लाइन को ठीक करती है, उधर फिर से पानी का रिसाव शुरू हो जाता है। एक ही स्थान पर कई बार लाइन खराब होने के कारण उसकी मरम्मत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

चंदौसी के रामस्वरूप रोड पर संभल गेट के पास सोमवार को पाइपलाइन में हो रही लीकेज को ठीक करने के ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें