फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वकीलों ने शहीदी दिवस पर गांधी जी को किया नमन

Fri, 31 Jan 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी।
बार एसोसिएशन चंदौसी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने बार रूम में शहीद दिवस मनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। देश को आजादी दिलाने में गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी, सचिव सचिन गोयल, मो. सगीर सैफी, विनोद कुमार शर्मा, नदीम अहमद, विनोद कुमार सिंह, नजर अहमद, सुभाष बाबू यादव, आशू गुप्ता, अमरीश गुप्ता, सुवेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन आदि अधिवक्ता थे।
विज्ञापन

न्यायालय में वसंत पंचमी का रहेगा अवकाश
चंदौसी। जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल द्वारा 14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति के अवसर पर किए अवकाश के स्थान पर तीन फरवरी को वसंत पंचमी का अवकाश बार एसोसिएशन चंदौसी की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए घोषित कर दिया गया है। जनपद न्यायालय संभल स्थित चंदौसी में पांच स्थानीय अवकाश पूर्व में घोषित किए गए थे। जिसमें मकर संक्रांति का भी स्थानीय अवकाश था। परंतु उच्च न्यायालय द्वारा मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल द्वारा 14 जनवरी को घोषित किए गए स्थानीय अवकाश के स्थान पर तीन फरवरी को वसंत पंचमी एवं महाकुंभ का शाही स्नान होने के कारण स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। इसके अलावा जिला न्यायालय के साथ-साथ वाह्य न्यायालय संभल एवं गुन्नौर पर भी स्थानीय अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें