फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कंपोजिट विद्यालय में लाखों खर्च फिर कार्य अधूरे

Fri, 05 Jul 2024 06:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर के कंपोजिट विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत लाखों रुपये खर्च के बाद भी स्थिति जस की तस है। पाथवे समेत अन्य कार्य ठीक से न होने पर विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। जिससे बच्चों को जलभराव से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांठ बाजार स्थित बीएसए दफ्तर परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय में बीते वर्ष ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से निर्माण कार्य कराए गए थे। इसको लेकर विद्यालय के कुछ कक्षों में टाइल लगाने समेत कुछ कार्य तो कराए गए थे, लेकिन ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अभी भी कार्य अधूरे हैं। इनमें पाथ वे भी ठीक से नहीं बनाया गया था। इसके चलते कक्षाओं के आसपास जलभराव हो रहा है। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोट

विद्यालयों के सभी कार्यों को लेकर पालिका को पत्र लिखा जा चुका है। अब रिमांइडर भेजकर कंपोजिट विद्यालय समेत नगर के अन्य दो विद्यालयों में भी ऑपरेशन कायाकल्प के सभी बिंदुओं को लेकर कार्य कराने के लिए कहा जाएगा। -सचिन सक्सेना, डीसी, निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें