फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में शिवम और लुबना टॉपर

Sat, 16 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 लेखपाल परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। महिला वर्ग में लुबना नोमान और पुरुषों की मेरिट में शिवम सरकार टॉपर रहे। कुल 79 आवेदकों को उतीर्ण घोषित किया गया। दो पद खाली रह गए हैं। जिन्हें बाद में भरा जाएगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने शुक्रवार को शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेखपाल परीक्षा का परिणाम पूर्व में घोषित किया जा चुका था लेकिन अब बदलाव हुआ है क्योंकि किसी त्रुटि की वजह से से अनुसूचित जाति के ग्यारह आवेदकों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

यह नाम अनारक्षित वर्ग की उतीर्ण सूची शामिल हो गए थे। अब इन नामों को हटाया गया है और अनुसूचित जाति के 11 नए शामिल किए गए हैं। जिला प्रशासन की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को परीक्षा संपन्न कराने वाली निजी संस्था टीसीएस की ओर से मिली नई सूची का परीक्षण किया। इसके बाद संशोधित रिजल्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें