फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय निवासी सतपाल सिंह (32) का शव बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव शहजादी सराय से क्षेमनाथ तीर्थ को जाने वाले मार्ग के किनारे तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सतपाल सिंह को घर से बुलाकर ले जाकर 15 हजार रुपये के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव नूरियो सराय निवासी छोटे भाई पुष्पेंद्र का कहना रहा कि सतपाल सिंह मजदूरी करते थे। सतपाल सिंह को गांव का एक व्यक्ति 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक सतपाल सिंह घर नहीं लौटे। परिजनों ने 14 अक्तूबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन परिजनों ने सतपाल सिंह को बुलाकर ले जाने वाले व्यक्ति से जानकारी की तो बताया कि रात आठ बजे तक सतपाल सिंह को शहजादी सराय से क्षेमनाथ तीर्थ को जाने वाले रास्ते के किनारे तालाब पर छोड़ आया था।
परिजनों ने तालाब पर आकर सतपाल सिंह को तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को परिजन फिर से कोतवाली पहुंचे और पुलिस से तालाब पर सतपाल सिंह को तलाश करने के लिए कहा। पुलिस परिजनों को लेकर तालाब पर पहुंची तो तलाश करने पर तालाब में ही सतपाल सिंह का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ आलोक कुमार, कोतवाल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने रुपयों के लालच में सतपाल सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह की गुमशुदगी पहले ही दर्ज कर ली गई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
000000000
शव मिलने पर रोते रहे परिजन, जुटी भीड़
क्षेमनाथ तीर्थ मार्ग के किनारे पर तालाब में सतपाल सिंह का शव मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सतपाल सिंह की पत्नी दीपमाला, मां लक्ष्मी और अन्य महिलाएं रो-रो कर विलाप करती रहीं। सतपाल सिंह पर डेढ़ वर्ष का बेटा शौर्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें