फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंजाब से लौट रहे मजदूर की हादसे में मौत, दो बेटे घायल

Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी रामकुंवर (55) की पंजाब से लौटते समय सोमवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसके दो बेटे संदीप और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने तीन बेटों के साथ पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी रामकुंवर पुत्र घासी अपने तीनों बेटों संदीप, राजू और राजीव के साथ पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम रामकुंवर अपने तीनों बेटों के साथ पंजाब से पिकअप गाड़ी किराये पर लेकर गांव लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे मेरठ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास उनकी पिकअप में पंक्चर हो गया, जिसके बाद चालक स्टेपनी लगाकर टायर बदलने लगे और रामकुंवर और उसके बेटे संदीप व राजू चालक के पास खड़े होकर उसकी मदद करने लगे।
इस दौरान मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप रामकुंवर और उनके दोनों बेटों को टक्कर मारकर चली गई। जिसमें तीनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक और तीसरा बेटा राजीव घायलों को लेकर निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने रामकुंवर को मृत घोषित कर दिया। दोपहर तीन बजे करीब जब रामकुंवर का शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामकुंवर अपने पीछे पत्नी चंद्रवती और तीन बेटों सहित दो बेटियों को अकेला छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें