फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: मजदूर की हत्या कर शव फेंका, हाथ-पैर भी तोड़ दिए, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

Thu, 14 Mar 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी रामनिवास (47) की मंगलवार की रात हत्या करने के बाद शव फेंक दिया। देर रात संभल-गंवा मार्ग शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुत्रवधू पर हत्या और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी रामनिवास मंगलवार की शाम चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस घर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे रामनिवास का शव संभल-गंवा मार्ग पर स्थित गांव कमालपुर में सरकारी नलकूप पर पड़ा मिला।

भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसके हाथ और पैर भी तोड़ दिए थे। सिर पर चोट लगी थी। मृतक की मां रामपिया ने बताया कि उनका बेटा पहले हरिद्वार में रहकर मजदूरी करता था। काफी समय पहले वह गांव आ गया था, लेकिन उसकी पत्नी चार बच्चों को लेकर हरिद्वार में रिश्तेदार के साथ रहती है।
विज्ञापन


बताया कि मंगलवार की शाम किसी ने उसके बेटे को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद उसका शव मिला। मृतक की मां ने पुत्रवधू और रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कैला देवी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान कमालपुर कल्याण सिंह ने फोन कर सूचना दी थी।

शव चोटिल हालत में मिला था। मौके पर आधार कार्ड मिला था। जिससे पहचान हो सकी। मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।

शव चोटिल हालत में मिला है। जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। -डॉ. श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें