फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर के पंखे का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से टेंपो चालक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में मंगलवार की रात 11 बजे कमरे में लगे पंखे के तार टूटकर सो रहे गृहस्वामी अवनीश सिंह (32) के ऊपर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव किसौली निवासी अवनीश सिंह दिल्ली में टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। दो माह से वह गांव में रह रहा था। मंगलवार की रात अवनीश खाना खाने के बाद कमरे में पंखा चलाकर सो गया। साथ में बच्चे भी सो रहे थे। पत्नी सीतू देवी ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक पंखे का तार टूटकर उसके पति के ऊपर गिर गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। चीख सुनकर परिजन जाग गए और अवनीश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें