संभल। मोहल्ला दीपासराय में निर्माणाधीन मकान में काम रहे मजदूर रूकनुद्दीन सराय निवासी जुनैद (18) की करंट लगने से मौत हो गई। बजरपुर लेकर जाते समय लोहे की परात पास से गुजर रही केबल में लगे कट से टच होने पर हादसा हुआ।
मंगलवार को जुनैद ठेकेदार के साथ काम पर गया था। दोपहर 12 बजे करीब लोहे की परात में बजरपुर भरकर जुनैद लिंटर पर लेकर जा रहा था। घरेलू लाइन में कट लगा हुआ था। परात घरेलू लाइन से टकराई तो करंट लग गया। गंभीर हालत में मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि जुनैद पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। मां रहमत जहां बेटे को याद कर बेसुध हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।