फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका ने 28 जर्जर मकानों के मालिकों को दिया नोटिस

Wed, 04 Sep 2024 06:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका प्रशासन ने गणेश रथयात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 28 जर्जर मकानों को चिह्नित कर नोटिस चस्पा किए हैं। साथ ही मकान स्वामियों को छतों और छज्जों पर किसी को न बैठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्रीगणेश मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले का उद्घाटन पांच सितंबर को होगा। सात सितंबर को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। रथयात्रा का मुख्य आकर्षण स्वचलित झांकियां हैं, जिनको देखने के लिए आसपास जनपदों के लोग भी पहुंचते हैं। रथयात्रा को लेकर यहां मेला कमेटी जुटी है। वहीं नगर पालिका ने रथयात्रा मार्ग की जर्जर सड़कों को सही करना शुरू कर दिया है। विद्युत विभाग भी जर्जर लाइन को सही करने में जुटा है। अब पालिका ने रथयात्रा वाले रास्ते पर पड़ने वाले जर्जर मकानों को चिन्हित किया है। करीब 28 मकान ऐसे पाए गए हैं, जिनके छज्जे जर्जर अवस्था में हैं। छतों की बाउंड्री बॉल भी कमजोर स्थिति में है। अधिकांश लोग छतों पर खड़े होकर रथयात्रा का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में हादसे की डर भी बना रहता है। जिसको लेकर पालिका ने इन मकानों पर नोटिस चस्पा किए है। साथ ही मकान स्वामियों को नोटिस देकर जर्जर बाउंड्री बॉल और छज्जों की मरम्मत कराने या तोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अपनी छतों पर भीड़ एकत्र न होने दें। हादसा होने पर वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने कहा कि जर्जर मकानों को चिन्हित कर मकान स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। रथयात्रा वाले दिन पालिका के कर्मचारी निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें