फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुंभ स्पेशल ट्रेन निरस्त, यात्री निराश होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हरिद्वार से चलकर चंदौसी जंक्शन होकर प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया। रेलवे विभाग कुंभ के लिए ज्यादा यात्री न मिलने को ट्रेन रद्द होने की वजह बता रहा है। वहीं चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आए कुंभ जाने वाले यात्रियों को जब ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली, तो वह मायूस होकर वापस लौट गए। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन रद्द होने की रेलवे की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए एकमात्र ट्रेन लिंक एक्सप्रेस है। शहर व आस-पास के क्षेत्र के लोग कुंभ जाने के लिए इसी ट्रेन का सहारा लेते हैं। इस ट्रेन में जनरल कोच कम होने के कारण यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। इससे कुंभ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए रेलवे की तरफ से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया। कुंभ स्पेशल ट्रेन को हरिद्वार से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन होते हुए प्रयागराज को छह और 20 फरवरी को रवाना किया जाना था।
इसी के चलते बृहस्पतिवार सुबह 11.30 से पहले ही 20 से 25 के बीच श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी जंक्शन पहुंच गए। यहां वे काफी देर तक तो ट्रेन का इंतजार करने लगे, जब ट्रेन आने का समय निकल गया, तो यात्री पूछताछ केंद्र पर गए, जहां पूछताछ केंद्र तो खाली पड़ा था, लेकिन वहां नोटिस बोर्ड पर कुंभ स्पेशल ट्रेन रद्द लिखा था, इसे देखकर यात्री मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि प्रयागराज के लिए सवारियां कम थीं। जिसके चलते ट्रेन को रद्द किया गया है। आगे ट्रेन का संचालन होगा या नहीं, इसकी अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

......................

परिवार के साथ प्रयागराज जाना था, लिंक एक्सप्रेस में रिजर्वेशन नहीं मिल पाया, इसलिए कुंभ स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन आए। लेकिन जानकारी मिली की कुंभ स्पेशल ट्रेन रद्द है, अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
प्रवीन कुमार, यात्री, बिसौली
....................
लिंक एक्सप्रेस में सीट आरक्षित नहीं हो सकी। इसीलिए स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए चंदौसी आए, लेकिन यहां स्पेशल ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली, जिस कारण वापस लौट रहे हैं।
अमित गुप्ता, यात्री, बिलारी
.......................
रेलवे ने कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना तो कई दिन पहले दे दी। लेकिन ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं दी, न पूछताछ केंद्र पर कोई बैठा मिला। इससे काफी देर तक यात्रियों को प्लेटफार्म पर अपना समय खराब करना पड़ा।
विज्ञापन

संजय मिश्रा, यात्री, रतनपुर बेरनी
...................

रेलवे को पहले सूचना जारी कर ट्रेन निरस्त होने की जानकारी देनी चाहिए थी। इससे दूरदराज से लोग स्टेशन नहीं आते। ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी हुई है।
राज कुमार सिंह, यात्री, आदमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें